कोरबा.
शहर के बाल को जाने वाले मुख्य मार्ग डेंगूनाला के पास तेज रफ्तार कार के चालक पुलिसकर्मी ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए गौरा गौरी विसर्जन कर लौट रही भीड़ को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं एक सवारी ऑटो को भी ठोकर मार दिया इस हादसे के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने आरोपी चालक की जमकर पिटाई की।
इस घटना की सूचना तत्काल 108 और सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई जहां मौके पर संजीवनी वहां की मदद से हादसे में घायल लोगों को अस्पताल के लिए रवाना किया गया, हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि चालक शराब के नशे में था जिसके चलते यह हादसा हुआ है ऐसे में पुलिसकर्मी ही इस तरह की हरकत करेंगे तो आम आदमी का क्या होगा, ऐसे पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

More Stories
डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर तंज, बोले- किसानों को बारिश से राहत मिली, विपक्ष को यह भी रास नहीं आ रहा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें किया नमन
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर वन मंत्री कश्यप ने अर्पित की पुष्पांजलि