नई दिल्ली
नए साल यानि कि 2023 का आगाज हो गया है। वहीं, पहले ही दिन की शुरुआत भूकंप के झटकों से हुई है। देर दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी वजह से लोगों में दहशत फैल गई और वे घरों से बार निकल गए। फिलहाल भूकंप से किसी भी जनहानि कि पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 4.4 आंकी गई है। लोगों के मुताबिक जिस वक्त वे नए वर्ष का सेलिब्रेशन कर रहे थे, उसी वक्त अचानक से झटके महसूस हुए। जिसकी वजह से लोग घरों से बाहर निकल आए। इसकी वजह से बाहर लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई।
वहीं, अचानक से धरती के हिलने से बच्चों में भी चीख-पुकार मच गई और डर गए फिलहाल भूकंप से किसी भी जनहानी की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक भूकंप रात में 1 बजकर 20 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र हरियाणा का बेरी क्षेत्र था। आपको बता दें कि 2023 की शुरुआत भूकंप के झटकों के साथ हुई है।

More Stories
दिवाली पर घर जाने वालों को राहत, HRTC चलाएगा 266 स्पेशल बसें; दिल्ली-चंडीगढ़ से मिलेगी सुविधा
पेंशनर्स को बड़ी राहत! अब मोबाइल पर चेहरा दिखाकर घर बैठे बनाएं डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट
अभिनेता इमरान खान को बॉम्बे हाई कोर्ट की फटकार, टिप्पणी- अमेरिका में कोई भारतीय ऐसा करता तो…