कोरबा.
जिले में दूसरे चरण का मतदान शांति पूर्ण संपन्न हो गया। जिसके बाद थकावट दूर करने प्रत्याशी जहां घरों में फुरसत के पल बिता रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कोरबा पुलिस ने भी पुलिस अधिकारी और जवानों के लिए आफ्टर इलेक्टन पार्टी का आयोजन किया गया। एसपी जितेंद्र शुक्ला ने चुनाव ड्यूटी में कड़ी मेहनत करने पर संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया।
पार्टी के मौके पर एसपी जितेंद्र शुक्ला ने “गुलाबी आंखे जो तेरी देखी” गाने की धुन छेड़ी तो पुलिस अधिकारी और जवान भी उत्साहित नजर आए। आईपीएस अफसर के इस अनूठे अंदाज ने सबको हैरान कर दिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

More Stories
छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व संसदीय सचिव का WhatsApp हैक, परिचितों से ठगी के लिए मांगे जा रहे पैसे
छत्तीसगढ़ में बड़ा सम्मान: पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर होगा गनियारी का शासकीय स्कूल
स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी सौगात: CM साय करेंगे नए मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्यों का भूमिपूजन