कोरबा.
कोरबा के मिनीमाता बांगो बांध में उस समय बड़ी घटना घटित हो गई, जब बांध से पानी छोड़ा गया। इससे पहले बजे सायरन की आवाज कार्तिक स्नान करने पहुंचे परिवार को नहीं सुनाई दी। डेम के भीतर फंसे परिवार में मासूम सहित छह सदस्य शामिल हैं। जिन्हें बाहर निकालने के लिए पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि बाकीमोगरा क्षेत्र में रहने वाला रंजन वर्मा व एक अन्य व्यक्ति का परिवार कार्तिक पूर्णिमा स्नान करने बांगो बांध गया हुआ था। दोनों परिवार के सदस्य बांध के भीतरी हिस्से में बने टीले में बैठे हुए थे। इसी दौरान बांध के कर्मचारियों ने पानी निकासी के लिए सायरन बजाया। इस बात से अनजान परिवार के सदस्य अथाह जल समूह का आनंद लेने में मशगूल थे। उन्हें बांध से छोड़े गए पानी का पता ही नहीं चला। जब बांध का जल स्तर तेजी से बढ़ा तो परिवार के होश उड़ गए। आसपास मौजूद लोगों की सांस भी थम गई। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। बांगो थाना प्रभारी मनीष नागर के नेतृत्व में पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस और डायल 112 की टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों परिवारों को बाहर निकालने जुटी हुई है।पुलिस की माने तो परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित है, रेस्क्यू कर परिवार को बाहर निकाल दिया गया है।

More Stories
लेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी क्षेत्र को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात: 16 करोड़ रुपए से अधिक के 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
बिलासपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, एडीएम ऑफिस का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार