दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर जगरगुंडा सड़क पर नक्सलियों द्वारा किए गए आइईडी विस्फोट में जवान घायल हो गया। नक्सलियों ने रोड ओपनिग पार्टी को निशाना बनाने आइईडी प्लांट किया था।
दरअसल, अरनपुर से जगरगुंडा के बीच सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। सड़क की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ, डीआरजी के जवानों के द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाती है। आज भी काम शुरू होने से पहले जवानों के द्वारा क्षेत्र को कार्डन किया जा रहा था। इसी बीच जंगलों में आइईडी ब्लास्ट हुई जिसमें सीआरपीएफ के एक जवान को मामूली चोट आई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर के बर्मन ने बताया, जवान को मामूली चोट आई है। क्षेत्र में सर्च आपरेशन किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा के नक्सल प्रभवित नहाड़ी, छोटे हिड़मा के जंगलों में डीआरजी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढ़ेर हो गई। पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि की है। जवानों ने मुठभेड़ स्थल से एक इंसास रायफल व एक भरमार बंदूक भी बरामद की है।

More Stories
CG Weather: छत्तीसगढ़ में 3 दिन अतिभारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी
नेशनल हाईवे-45 पर छतौना के पास मरम्मत कार्य जारी, मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह चालू
CG में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में, सुरक्षा से लेकर व्यवस्थाओं तक जोर