मनेंद्रगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, भाजपा ने जय श्री राम का नारा लगाकर लोगों को बांटने का काम किया है। जबकि हम भगवान राम को भांचा के रूप में पूजते हैं। वोट के लिए नहीं। मुख्यमंत्री बघेल मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में श्रीराम वन गमन परिपथ के तहत 360 करोड़ के विकास कार्यों की आधारशिला रखने पहुंचे थे। इस अवसर पर करीब 10000 से अधिक लोगों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया।
हर चौका सीतामढ़़ी में हुए कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, इस क्षेत्र को लेकर मान्यता है कि भगवान श्री राम ने अपने वनवास यात्रा की शुरुआत यहीं से की थी। जनकपुर वह क्षेत्र है, जहां छत्तीसगढ़ गठन के सालों बाद तक मध्यप्रदेश से बिजली आती थी। हमारी सरकार ने प्राथमिकता से जनकपुर क्षेत्र में विद्युतीकरण का काम पूरा कराया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भाषण की 5 बड़ी बातें
- कौशल्या छत्तीसगढ़ की बिटिया थी, इसलिए हमारे भांचा राम हैं। हम राम को उस रूप में पूजते हैं।
- भाजपा की सरकार 15 सालों में जो नहीं कर सकी, हमारी सरकार ने 5 सालों में उसे पूरा कर दिखाया।
- हमारी सरकार ने भगवान श्री राम के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए विकास की आधारशिला रखी है।
- हमने राम वन गमन परिपथ बनाया। तब लोगों को पता चला कि इस रास्ते से भगवान राम गुजरें हैं।
- हर महीने विभिन्न योजनाओं से जुड़ी राशि आम जनों के खाते में डालने के लिए बटन दबाते हैं। अब जनता की बारी आ गई है।

More Stories
CG Weather: छत्तीसगढ़ में 3 दिन अतिभारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी
नेशनल हाईवे-45 पर छतौना के पास मरम्मत कार्य जारी, मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह चालू
CG में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में, सुरक्षा से लेकर व्यवस्थाओं तक जोर