बालोद.
जिले के डोंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत किराना दुकान में सामान खरीदने गई महिला के थैले से अज्ञात चोर के द्वारा 10 हजार रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पूरा मामला नाहर किराना दुकान का बताया जा रहा है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अज्ञात चोर ने महिला की रेकी कर उसके थैले से पैसा निकाल लिये थे। महिला बैंक से पैसे निकालकर किराना दुकान में सामान खरीदने पहुंची हुई थी।
स्टेट बैंक से पैसा निकाल कर सामान लेने किराना दुकान गई बुजुर्ग महिला के झोले से एक युवक ने पैसे पार कर दिए। युवक ने बड़ी ही सफाई से पास बुक के साथ महिला के झोले से 10 हजार रुपये पार कर लिए। किराना दुकान के सीसीटीवी फुटेज में ये वारदात कैद हो गई। ये घटना डौंडी थाना क्षेत्र के पिंटू नाहर किराना दुकान की है। बताया जा रहा है कि महिला छिंदगांव की रहने वाली है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस बैंक और किराना दुकान के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। ये घटना थाने से 200 मीटर दूर घटी है। मामले में पुलिस आरोपी को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।

More Stories
लेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी क्षेत्र को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात: 16 करोड़ रुपए से अधिक के 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
बिलासपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, एडीएम ऑफिस का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार