रायपुर
कार्तिक पूर्णिमा, 27 नवंबर पर लगने वाले पुन्नी मेला को लेकर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। निगम आयुक्त मयंक चतुवेर्दी ने घाटों की सफाई, पेयजल व सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारी तय कर दी है। आयोजन के लिए नोडल अधिकारी शैलेन्द्र पाटले को नियुक्त किया है। इसके अलावा निगम उपायुक्त स्वास्थ्य एके हालदार, जोन 8 कमिश्नर अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियन्ता नरसिंग फरेन्द्र, और कमलेश वर्मा को खारून नदी महादेवघाट में घाटों एवं पचरियों की विशेष सफाई, पेयजल टैंकरों की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, आवारा मवेशियों की धरपकड़, मच्छरमार दवा के छिड़काव, वाहनों की पार्किंग, कपड़े बदलने के लिएअस्थाई कक्ष शेड, और अग्निशमन वाहनों की कमांडेट होम गॉर्ड से समन्वय कर व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

More Stories
सीईओ अनुपमा आनंद ने झलप में पीएम सूर्य घर योजना और बिहान समूह की आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण
CG में जल जीवन मिशन से बदली गांवों की तस्वीर, सोलर पंप से घर-घर पहुंच रहा पेयजल
अभिसरण से बदली सलकापारा आंगनबाड़ी केंद्र की तस्वीर, नौनिहालों को मिला सुरक्षित और सुविधायुक्त भवन