नई दिल्ली। सलवार-सूट में हैं, तो रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं मिलेगी! दिल्ली से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रेस्टोरेंट पहुंचे दम्पत्ति का आरोप है कि सलवार-सूट और पैंट टीशर्ट में होने की वजह से उन्हें पीतमपुरा के रेस्टोरेंट में खाने के लिए घुसने से रोक दिया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद दिल्ली सरकार ने घटना का संज्ञान लेकर जांच का आदेश दिया है।
दिल्ली के कानून और संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि यह अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना की जांच का आदेश दिया है। उन्होंने कहा, दिल्ली में यह अस्वीकार्य है। पीतमपुरा के एक रेस्टोरेंट में भारतीय परिधानों पर रोक का वीडियो सामने आया है। इसके बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को घटना की जांच और तुरंत कार्यवाही का निर्देश दिया गया है।
वायरल हो रहे वीडियो में कपल रेस्टोरेंट के बाहर खड़े होकर इसकी जानकारी दे रहा है कि 3 अगस्त को उनके साथ यह घटना हुई थी। दम्पत्ति का कहना है कि उनके कपड़ों की वजह से उन्हें रेस्टोरेंट में जाने से रोका गया और अपमानित किया गया। उन्होंने दावा किया कि रेस्टोरेंट में सिर्फ छोटे कपड़े पहने लोगों को प्रवेश दिया जा रहा था और इससे कहा गया कि एथनिक ड्रेस में जाने की अनुमति नहीं है।
रेस्टोरेंट के बाहर जब दम्पत्ति यह आरोप लगा रहा था, तब कोई शख्स इसका वीडियो बनाकर कहता है इस तरह के रेस्टोरेंट पर रोक लगनी चाहिए जहां सिर्फ छोटे कपड़ों में जाने की अनुमति दी जाती है। वीडियो में सवाल उठाया गया है कि राष्ट्रपति और दिल्ली की मुख्यमंत्री अभी महिला हैं, क्या वो आएंगी तो उन्हें एंट्री नहीं दी जाएगी।

More Stories
बंगाल में CM कौन? सरकार गठन की हलचल तेज, BJP ने अमित शाह को बनाया पर्यवेक्षक
बंगाल: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर से जब्त हुआ सोना और कैश
दिल्ली-NCR की हवा हुई साफ, 25 दिन बाद AQI 100 से नीचे