नई दिल्ली
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साेशल मीडिया एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा है कि भारतीय विमानन क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि घरेलू यात्रियों की संख्या में रिकॉर्ड कायम करने के साथ ही विमानन क्षेत्र ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या में भी एक नया कीर्तिमान हासिल किया है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा है कि 4.63 लाख दैनिक घरेलू यात्रियों को ले जाने के मील के पत्थर तक पहुंचने के बाद इस क्षेत्र ने 1 लाख से अधिक दैनिक अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को ले जाने की एक और उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने यह भी लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम इस क्षेत्र को सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

More Stories
उत्तराखंड: सीएम धामी ने 5 साल पूरे किए, 2035 तक विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य
भारत में ड्रोन डिलीवरी का विस्तार: लॉजिस्टिक्स सेक्टर में बड़ा बदलाव शुरू
15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: 60 किमी/घंटा तक तेज हवाओं की चेतावनी