अहमदाबाद
गुजरात के तापी जिले के व्यारा में एक महिला को निर्वस्त्र करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला ने अपने प्रेमी के साथ पांच दिनों तक लिव इन रिलेशनशिप में रही तो उसके माता-पिता ने उसके साथ बुरा बर्ताव किया। माता पिता समेत चार लोगों ने पिटाई के बाद निर्वस्त्र करके उसके बाल काट दिए। इस घटना के बाद आदिवासी बहुत तापी जिले के ब्यारा में सनसनी फैल गई है। पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इनसें महिला सरपंच भी शामिल है। तापी जिले के व्यारा में पुलिस निरीक्षक एन एस चौहान ने कहा कि व्यारा तालुका के बोरखड़ी गांव की सरपंच सुनीता चौधरी एक 26 वर्षीय महिला के साथ बेटे के रिश्ते के खिलाफ थीं।
लिव इन रिलेशनशिप पर बवाल
जानकारी के अनुसार तापी जिले की व्यारा तहसील के एक गांव की रहने वाली 26 वर्षीय महिला की शादी एक युवक से हुई थी। जिससे उसे एक दस साल का बेटा है, लेकिन किसी वजह से पति के साथ तलाक हो गया और बेटे के साथ पीहर में रहने लगी। इस बीच पास के गांव में रहने वाले नीरव नाम के युवक से प्यार हो गया। वे दोनों व्यारा कस्बे में एक कमरा किराए पर लेकर रहने लगे। 23 नवंबर की दोपहर करीब 12 बजे महिला प्रेमी और सहेली के साथ मोटरसाइकिल पर निकली थीं। वे कपूरा गांव पहुंची थी। तभी करीब एक बजे प्रेमी के माता-पिता और एक व्यक्ति कार में आया। आरोप है कि प्रेमी युवक को उसके माता-पिता एक अलग कार में ले गए, जबकि महिला और उसकी सहेली को अन्य युवक घर छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गए। इसके बाद खुशहालपुरा के पास उन्होंने कार रोकी। आरोप है कि प्रेमी के माता-पिता और उनके साथियों ने मिलकर मारपीट की। बाल काटकर उसे निर्वस्त्र कर दिया।
गन्ने के खेत में छिपी महिला

More Stories
MEA के एक्शन से मची खलबली: अवैध बांग्लादेशियों को खदेड़ने का प्लान
ममता बनर्जी का दांव पड़ा उल्टा, राज्यपाल ने भंग की बंगाल विधानसभा
ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ: भारत ने 13 पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट और 11 बेस तबाह किए, सेना ने दिया खुलासा