भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उज्जैन में मासूम बेटी के साथ हुई घटना बहुत जघन्य और गंभीर है। घटना का अपराधी गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने भोपाल में मीडिया से चर्चा के दौरान यह बात कही।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अपराधी को सजा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उसे कठोरतम सजा दिलाई जाएगी। अपराधी पकड़ने में घायल हुआ है। वह उज्जैन का ही है। बेटी मध्यप्रदेश की है, उसकी हर तरह से चिंता करेंगे। अपराधी ने मध्यप्रदेश की आत्मा को घायल किया है। मैं लगातार हर घंटे वस्तुस्थिति का पता कर रहा था। ऐसे व्यक्ति समाज में रहने के काबिल नहीं है। ऐसे अपराधी को कठोरतम दंड जरूर मिलेगा।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
पीएम एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आम जनता की समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए सदैव तत्पर रहें अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि : प्रभारी मंत्री परमार