एयर मार्शल पांडे से विधानसभा अध्यक्ष गौतम ने भेंट स्वीकार की
भोपाल
भारतीय वायुसेना के एयर मार्शल विभाष पांडे एओसी-इन-सी अनुरक्षण कमान ने गुरूवार को विधानसभा भवन में प्रदेश सरकार को स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस का 1:3 स्केल मॉडल उपहार स्वरूप भेंट किया। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने प्रदेश सरकार की ओर से तेजस के मॉडल को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश को वायुसेना को गर्व है। मध्यप्रदेश सरकार वायुसेना द्वारा दिये गये उपहार को वर्ष-2023 में वायुसेना द्वारा वायुसेना दिवस के उपलक्ष्य में की जा रही फ्लाय पास्ट के स्मृति-चिन्ह के रूप में सदैव सहेज कर रखेगी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
पीएम एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आम जनता की समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए सदैव तत्पर रहें अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि : प्रभारी मंत्री परमार