अनंतनाग
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर बाहरी मजदूरों को निशाना बनाया है। आतंकियों ने मंगलवार की रात अनंतनाग में दो बाहरी मजदूरों को गोली मार दी। एक मजदूर के हाथ और दूसरे के पेट में गोली लगी। दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अनंतनाग जिले की पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उनकी स्थिति स्टेबल है। दोनों महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।
घायल मजदूरों की पहचान 20 साल के अक्षय और सौरव के रूप में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
इस घटना को लेकर कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, "आतंकियों ने अनंतनाग में दो बाहरी मजदूरों पर गोली चलाई है। दोनों घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। वहां उनकी स्थिति स्टेबल है। सर्च ऑपरेशन के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है।"
13 जुलाई को शोपियां में आतंकियों ने किया था बाहरी मजदूरों पर हमला
गौरतलब है कि आतंकी जम्मू-कश्मीर में देश के विभिन्न राज्यों से काम करने के लिए आने वाले मजदूरों को निशाना बना रहे हैं। इससे पहले 13 जुलाई को आतंकियों ने शोपियां जिले में इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया था। आतंकियों ने शोपियां जिले के गग्रेन इलाके में तीन बाहरी मजदूरों पर गोली चलाई थी, जिससे वे घायल हो गए थे।

More Stories
SKM का कहना है कि भारत के किसानों के लिए प्रधानमंत्री तक पहुँचना मुश्किल है
8th Pay Commission: 7% इंक्रीमेंट की मांग पर चर्चा, लागू हुआ तो हर साल ऐसे बढ़ेगी सैलरी
RBI की रणनीति सुपरहिट! NRI ने भारत में डाला 127 अरब डॉलर का फंड, समय से पहले बंद करनी पड़ी विंडो