नई दिल्ली
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। सत्र शुरू होने से पहले केंद्र सरकार ने बुधवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बता दें कि सत्र शुरू होने से पहले इस प्रकार की बैठक बुलाई जाती है। यह सत्र की शुरुआत की पूर्वसंध्या पर एक पारंपरिक मिलन समारोह है, जिसमें वरिष्ठ मंत्रियों की मौजूदगी वाली बैठक में विभिन्न दल अपने मुद्दे रखते हैं। इसमें पीएम भी शामिल होते हैं।
कल स्थगित हो गई थी बैठक
इससे पहले राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, लेकिन कई दलों के नेताओं की अनुपलब्धता के कारण टाल दी गई है। मंगलवार को विपक्षी दल बेंगलुरु में बैठक कर रहे थे और सत्तारूढ़ एनडीए दिल्ली में बैठक कर रहे थे।
रक्षा मंत्री सहित अन्य ने बुलाई बैठक
इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रह्लाद जोशी और पीयूष गोयल समेत अपने कुछ कैबिनेट सहयोगियों के साथ बैठक की। पीयूष गोयल राज्यसभा में सदन के नेता हैं और प्रह्लाद जोशी संसदीय कार्य मंत्री हैं। सूत्रों ने कहा कि यह सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के संबंध में बुलाई गई बैठक थी।
एक-दूसरे पर हमले तेज
इस साल विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा और विपक्षी पार्टियों ने एक-दूसरे पर हमले तेज कर दिए हैं, ऐसे में संसद सत्र के हंगामेदार रहने की उम्मीद है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल महंगाई और जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के मुद्दों के अलावा मणिपुर हिंसा पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। बजट सत्र भी लगातार विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन की भेंट चढ़ गया था।

More Stories
भारत की हाइपरसोनिक मिसाइल बनेगी और घातक, 1500 से बढ़कर 3500 KM होगी मारक क्षमता
चावल की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा एक्शन, बाजार में उतरेगा 50 लाख टन बफर स्टॉक
7 राज्यों के मतदाताओं को बड़ी राहत: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में छूटे नाम जुड़वाने का मिलेगा मौका