जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षा बलों को मंगलवार की सुबह ही बड़ी कामयाबी मिली है। सोमवार देर रात से चल रही मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 4 आतंकवादियों को मार गिराया है। पुलिस और सुरक्षा बलों के साझा अभियान के दौरान इन्हें मार गिराया गया। पुंछ के सिंधारा इलाके में यह मुठभेड़ चल रही थी। रात को करीब 11:30 बजे आतंकियों से सुरक्षा बलों के जवानों का सामना हुआ था। इसके बाद ड्रोन और अन्य सर्विलांस उपकरणों की मदद ली गई। फिर उन्हें खोज-खोजकर एनकाउंटर में मार गिराया गया। आज तड़के ही आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी थी।
इस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए सेना, राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने आतंकियों को मार गिराया। सैन्य सूत्रों का कहना है कि मारे गए आतंकियों के सीमा पार से घुसपैठ करके आने की आशंका है। हालांकि अब तक इन आतंकियों के शवों की पहचान नहीं हो सकी है। एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि यह मुठभेड़ पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके के सिंधारा में हुई थी। इस दौरान सुरक्षा बलों ने ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल कर आतंकियों को खोज-खोजकर मारा। इस तरह तकनीक की मदद से आतंकियों को मारना भी आसान हो रहा है।

More Stories
SKM का कहना है कि भारत के किसानों के लिए प्रधानमंत्री तक पहुँचना मुश्किल है
8th Pay Commission: 7% इंक्रीमेंट की मांग पर चर्चा, लागू हुआ तो हर साल ऐसे बढ़ेगी सैलरी
RBI की रणनीति सुपरहिट! NRI ने भारत में डाला 127 अरब डॉलर का फंड, समय से पहले बंद करनी पड़ी विंडो