कवर्धा
राज्य शासन द्वारा वर्ष 2023-24 में कबीरधाम जिले की सभी स्कूलों में रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण (विधा का नाम-कराते, जुडो, ताईक्वांडो, किक बॉक्सिंग आदि) दिया जाएगा। जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव ने बताया की इस प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षकों की आवश्यकता है। इच्छुक संस्था, समूह, स्वयं 22 सितंबर को शाम 5 बजे तक, कार्यालय विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र-समग्र शिक्षा, कवर्धा जिला-कबीरधाम में अपनी संस्था, समूह, स्वयं की विस्तृत जानकारी, विधा, विशेष उपलब्धि (राज्य/राष्ट्रीय स्तर) आदि जानकारी के साथ आवेदन दे सकते है। विस्तृत जानकरी के लिए कार्यालय आकर प्राप्त कर सकतें है।

More Stories
CG Weather: छत्तीसगढ़ में 3 दिन अतिभारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी
नेशनल हाईवे-45 पर छतौना के पास मरम्मत कार्य जारी, मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह चालू
CG में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में, सुरक्षा से लेकर व्यवस्थाओं तक जोर