रायपुर
पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 21 सितंबर को भिलाई आएंगी जहां वे कांग्रेस के राज्य महिला सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 28 सितंबर को एक बार फिर छत्तीगसढ़ के दौरे पर आ रहे हैं।
भरोसे का सम्मेलन बलौदाबाजार जिले में आयोजित किया जा रहा है और यह मल्लिकार्जुन खडगे का चौथा छत्तीसगढ़ दौरा होगा। वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी का 25 सितंबर को दौरा प्रस्तावित था, लेकिन किसी अन्य कार्यक्रम के कारण यहां का प्रवास टल गया है।

More Stories
CG Weather: छत्तीसगढ़ में 3 दिन अतिभारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी
नेशनल हाईवे-45 पर छतौना के पास मरम्मत कार्य जारी, मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह चालू
CG में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में, सुरक्षा से लेकर व्यवस्थाओं तक जोर