कठुआ
उधमपुर-कठुआ सीमा के पास मजालता तहसील के चोरे पंजुआन-खबल गांव में 2 संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा कथित तौर पर एक परिवार को बंधक बनाने, भोजन और मोबाइल फोन छीनने और भाग जाने के बाद तलाशी अभियान जारी है।
रिपोर्ट के अनुसार मजालता के एक परिवार ने सुरक्षाबलों को सूचना दी कि रात करीब 8 बजे 2 संदिग्ध उनके घर में घुसे। वे 2 घंटे तक रुके और उन्हें बंधक बनाए रखा। भोजन करने और मोबाइल फोन छीनने के बाद संदिग्ध मौके से भाग गए। इस सूचना के मिलने पर सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सी.आर.पी.एफ. की टीमों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।

More Stories
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सुनवाई में केतन-सिया का भी हुआ जिक्र
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों के 500 मीटर दायरे में नहीं बिकेगा Sting एनर्जी ड्रिंक
केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सिया-चेतन कथित तौर पर ‘कोड वर्ड’ में करते थे बात; दूसरा मोबाइल जब्त