नीतीश 20 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, शपथ ग्रहण में पीएम मोदी शामिल होंगे
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में बुधवार को पटना में बीजेपी और जदयू की अहम बैठकें हुई। जेडीयू ने बुधवार को सीएम हाउस में हुई बैठक में नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुन लिया।
इसके साथ ही बुधवार सुबह पटना स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया, जबकि विजय सिन्हा को विधानमंडल दल का उपनेता चुना। नीतीश कुमार के 20 नवंबर, गुरुवार सुबह 11.30 बजे गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के मुताबिक इस समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई वरिष्ठ नेता और कई राज्यों के सीएम भी मौजूद रहेंगे।
एनडीए में किसको कितनी सीटें मिलीं
बता दें कि विधानसभा चुनाव में एनडीए को कुल 202 सीटें मिली हैं। बीजेपी ने 89 सीटों पर जीत हासिल की है। दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) 85 सीटें मिली हैं। वहीं, चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की है, जो एनडीए में तीसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी और पूरे बिहार में चौथे नंबर की पार्टी रही। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार सीटों पर जीत हासिल हुई है।

More Stories
ब्रह्मोस से 4 गुना ज्यादा रेंज, 3 गुना तेज रफ्तार… ‘प्रलय’ मिसाइल क्यों कहलाती है ब्रह्मास्त्र?
Maharashtra SIR Draft List से 2 करोड़ से ज्यादा नाम बाहर, जानें कैसे दोबारा पा सकते हैं वोट का अधिकार
जिनपिंग-पुतिन से PM मोदी ने मिलाया हाथ, बगल से चुपचाप गुजर गए शहबाज शरीफ