नईदिल्ली
दिल्ली सरकार के महिला बाल विकास विभाग में ओएसडी रहे प्रेमोदय खाखा की घिनौनी हरकत ने राजधानी को शर्मसार किया है। 14 साल की बेटी समान नाबालिग के साथ रेप और बाद में गर्भवती करने के मामले में उन्हें गिराफ्तार किया जा चुका है। लेकिन, बीजेपी AAP सरकार पर हमलावर है। भारतीय जनता पार्टी मंत्री कैलाश गहलोत का इस्तीफा मांग रही है। भाजपा का सवाल है कि गहलोत ने बलात्कार के आरोपी को अपने विभाग में क्यों रखा था।
भाजपा का गहलोत से ये सवाल
दिल्ली भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यहां सिविल लाइंस में मंत्री कैलाश गहलोत के आवास के पास विरोध प्रदर्शन भी किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि नाबालिग से बलात्कार का आरोपी अधिकारी गहलोत के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में काम कर रहा था। बता दें कि कैलाश गहलोत ने जब महिला एवं बाल विकास मंत्री थे तब खाखा उनका ओएसडी था। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक के पद से निलंबित किए गए अधिकारी को गहलोत ने चुना था। इस मुद्दे पर मंत्री कैलाश गहलो ने कोई जवाब नहीं दिया है।
सलाखों के पीछे पहुंचा खाखा
प्रेमोदय खाखा को 29 मार्च, 2022 में तत्कालीन महिला एवं बाल विकास मंत्री कैलाश गहलोत के ओएसडी के रूप में नियुक्त किया गया था। आधिकारिक दस्तावेजों से पता चलता है कि दिल्ली सरकार की एक अन्य मंत्री आतिशी को विभाग सौंपने के बाद उन्हें 10 मार्च, 2023 को ओएसडी के पद से मुक्त कर दिया गया था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आदेश के बाद सोमवार को खाखा को निलंबित कर दिया गया था। बाद में, पुलिस ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी और उनकी पत्नी से पूछताछ करने और पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

More Stories
किस्सों का सफरनामा
मित्रता की मिसाल डॉ. शंकर दयाल शर्मा और मेरे पिता
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया ‘कोहबर’ पुस्तक का विमोचन