मुंबई।
कृति सैनन ने अपनी आने वाली फिल्म आदिपुरुष में सिया के रोल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। कृति सैनन ने सोशल मीडिया पर एक आडियो वीडियो टीजर शेयर किया है, जिसमें वह आदिपुरुष में सीता के रोल में नजर आ रही हैं, जबकि प्रभास धनुष लिए राम के रोल में दिख रहे हैं, वहीं बैकग्राउंड में राम सिया राम के वचन सुनाई दे रहे हैं।
वीडियो शेयर करते हुये कृति सैनन ने लिखा, सीता राम चरित अति पावन। सिया राम की नेक गाथा। इसके आगे अलग अलग भाषाओं में जय सिया राम लिखा गया है। गौरतलब है कि आदिपुरुष का निर्देशन ओम राउत ने किया हैं और टी-सीरीज के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर द्वारा निर्मित है। फिल्म ‘आदिपुरुष’ को 2डी, 3डी,आईमैक्सजैसे फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा। फिल्म ‘आदिपुरुष’ दुनिया भर के करीब 20 हजार स्क्रीन्स पर 16 जून को रिलीज होगी।

More Stories
अली फजल की ‘राख’ की तारीफ में करण जौहर बोले- देखने के बाद सदमे में चला गया
गदर 25 साल पूरे: डायरेक्टर अनिल शर्मा बोले- ये भगवान का आशीर्वाद है
अनुपमा में बड़ा ट्विस्ट: पाखी ने वसुंधरा से मांगी मदद, ईशानी-बंकू की शादी पर बवाल