मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून को रिलीज होगी।
फिल्म सत्यप्रेम की कथा की शूटिंग पूरी हो गयी है। मेकर्स ने कियारा आडवाणी द्वारा निभाई गई कथा के किरदार के रैप-अप की एक तस्वीर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कियारा और कार्तिक क्रू के साथ नजर आ रहे हैं।
नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने अपने सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह एक अट्रैक्टिव अवतार में देखी जा सकती हैं। इसके साथ कैप्शन में लिखा, “29 जून 2023 को सिनेमाघरों में इस मैजिक के सामने आने का का इंतजार है। सत्य प्रेम की कथा, साजिद नाडियाडवाला की एनजीई और शरीन मंत्री केडिया और किशोर अरोड़ा की नमः पिक्चर्स के सहयोग से बनायी जा रही है।'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

More Stories
दीपिका पादुकोण दूसरी बार बनने वाली हैं मां, बेटी दुआ ने प्रेग्नेंसी किट देकर दी खुशखबरी
‘मटका किंग’ में 60-70 के दशक की मुंबई को जीने का खास अनुभव: कृतिका कामरा
‘बॉलीवुड को फर्क नहीं पड़ता’, एक्ट्रेस ने फिल्म में कटे रोल पर कहा – साउथ फिल्म इंडस्ट्री है बेहतर