जांजगीर चांपा.
जिले के चांपा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला को घर में अकेला पाकर किराये पर रहे युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। किसी को इसकी जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी को पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी अनुसार, पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रंजन नायक जो घर में किराए से रहता था।
28.7.2023 की शाम महिला घर पर अकेली थी। तभी रंजन ने जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया है और फोटो वीडियो बना लिया। आरोपी ने मामले की जानकारी किसी को भी बताने पर फोटो और वीडियो वायरल की धमकी दी। जिसके कारण पीड़िता महिला चुप रही। आरोपी रंजन नायक पीड़ित महिला को डरा धमकाकर पैसों की मांग करने लगा। पैसा नहीं देने पर फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। जिस पर पीड़िता ने अपने परिजनों को अपने मामले की जानकारी दी।
फरार आरोपी को झारखंड से पुलिस ने किया गिरफ्तार
एएसआई राम प्रसाद बघेल ने बताया कि आरोपी रंजन नायक चांपा थाने में रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिलने पर झारखंड फरार हो गया था। किसी तरह से आरोपी को पकड़ा गया और पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें आरोपी ने दुष्कर्म करने की बात कबूली। वहीं घटना में प्रयुक्त मोबाइल को बरामद किया गया है। आरोपी रंजन नायक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

More Stories
लेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी क्षेत्र को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात: 16 करोड़ रुपए से अधिक के 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
बिलासपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, एडीएम ऑफिस का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार