जगदलपुर.
जगदलपुर में केशकाल के पास मंगलवार सुबह एक यात्री बस में अचानक से आग लगने के चलते अफरा तफरी मच गई। इस घटना में जहां कुछ यात्रियों के घायल होने की जानकारी मिली है। तो वहीं कुछ यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे हैं। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रायपुर से जगदलपुर के लिए महेंद्रा ट्रेवल्स की बस करीब 30 यात्रियों को लेकर निकली थी।
सुबह करीब चार बजे के लगभग जैसे ही बस केशकाल के पास पहुंची कि अचानक से गाड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी।घटना के तत्काल बाद चालक परिचालक मौके से फरार हो गए। वहीं कुछ यात्री घायल हो गए हैं। कई यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना में यात्रियों का सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आग को बुझाने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर बस में आग कैसे लगी थी।

More Stories
बिलासपुर में जल जीवन मिशन की सुस्ती पर भड़के केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, बिजली कटौती पर भी अधिकारियों को लगाई फटकार
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, इंद्रजीत बर्मन बने स्वास्थ्य संचालक
PM आवास योजना: डिप्टी CM विजय शर्मा ने शिवराज चौहान को लिखा पत्र, पात्र हितग्राहियों को जल्द लाभ दिलाने की मांग