रायपुर
राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में मंगलवार को विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमाएं विराजमान होंगी। सभी जगहों पर तैयारियां अंतिम चरण पर है। बात करें राजधानी रायपुर की तो यहां पर छोटी-बड़ी जगहों पर करीब 15 हजार से ज्यादा प्रतिमाएं स्थापित होने की संभावनाएं है। इस बार अलग-अलग अवतारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं विराजमान होंगी।
राजधानी रायपुर के मूर्तिकारों ने बताया कि इस बार राजधानी में भगवान के अलग-अलग अवतारों में गणपति बप्पा की मूर्ति तैयार की गई है। इनमें शिव, कृष्ण, बालाजी, अर्धनारीश्व, गणपति के बाल स्वरूप के साथ राम दरबार और भगवान श्री राम के अवतार में गणपति की मूर्तियों की स्थापना मंगलवार को होंगी।
गोल बाजार के पंडाल में इस बार झांकी में भगवान कृष्ण की लीलाएं देखने मिलेगी, सुदामा और कृष्ण की मित्रता के भाव के साथ झांकी में राधा रानी का प्रेम भी दिखेगा। भगवान कृष्ण राधा जी को मेहंदी लगाते नजर आएंगे। मीरा की भक्ति के भाव भी दिखाई देंगे। श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेश उत्सव समिति हनुमान मंदिर गोल बाजार में गणेश उत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। यही सोने के मुकुट वाले भगवान गणेश को विराजमान किया जाएगा। इस बार भगवान गणेश रिद्धि सिद्धि के साथ विराजमान होंगे। झांकी की भी खास सजावट की जा रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का शंखनाद
मनरेगा के तहत छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात : भारत सरकार से 1333 करोड़ रुपए स्वीकृत, 212 करोड़ की मजदूरी राशि का भुगतान
निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय