भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, गुलमोहर और गूलर के पौधे लगाए। चौहान के साथ पौध-रोपण में टीकमगढ़ के जनप्रतिनिधि विवेक चतुर्वेदी व गोपाल सिंह राय तथा भिण्ड के सर्वइकबाल अली, रामनांद शर्मा, शैलेष सक्सेना, श्याम कुमार जाटव और राजगढ़ के जगदीश पवार एवं कमल शर्मा भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ जनसम्पर्क संचालनालय के भगवान सिंह तथा मुख्यमंत्री प्रेस प्रकोष्ठ की श्रीमती गीता सिंह ने अपने पुत्र अभिनव सिंह के जन्म दिवस पर पौधे रोपे।

More Stories
बंदियों की समय पूर्व रिहाई दूसरे बंदियों को भी अच्छे आचरण के लिए करेगी प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
13वीं पश्चिम क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक इंदौर में सम्पन्न
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के प्रथम शिविर में 160 आवेदनों का हुआ निराकरण