शोभा यात्रा के लिए बाल गोपाल की प्रतिमा को रथ में स्थापित किया
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृष्ण जन्माष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर अहीर मोहल्ला बरखेड़ी पहुंच कर पूजा अर्चना की तथा भगवान कृष्ण की शोभा यात्रा के लिए बाल गोपाल की प्रतिमा को रथ में स्थापित किया। मुख्यमंत्री चौहान के अहीर मोहल्ला पहुंचने पर स्थानीयनिवासियों ने पुष्पवर्षा और ढोल ढमाकों के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री चौहान ने विधि विधान से पूजा-अर्चना के बाद ईश्वर से पर्याप्त वर्षा के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भगवान से यही कामना है कि फसलों को पुनर्जीवन मिले, सबका मंगल हो, कल्याण हो और सब निरोगी रहें। पूर्व महापौर आलोक शर्मा उपस्थित थे।

More Stories
उज्जैन में दौड़ेंगी 100 ई-बसें, 12 रूट पर 2-3 दिन में सेवा शुरू
भोपाल मास्टर प्लान-2047 का ड्राफ्ट तैयार, 45 लाख आबादी के लिए बनेगा नया शहर प्लान
रामप्रसाद विश्वकर्मा की मैकेनिकल वोटिंग मशीन को भोपाल विज्ञान मेले में द्वितीय पुरस्कार