नारायणपुर.
नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के मोहंदी में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। इस ब्लास्ट में आईटीबीपी यानी इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस के दो जवान घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए रायपुर एयर लिफ्ट किया गया है। एंबुलेंस जिला अस्पताल से मौके पर रवाना हो गई है।
नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने दो जवानों के घायल होने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब सुरक्षाबलों की एक टीम नक्सल सर्च अभियान से लौट रही थी। एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इस अभियान में गये जवान अभी लौटे नहीं हैं। उनके आने पर पूरे घटनाक्रम विस्तृत जानकारी अलग से दी जाएगी।

More Stories
CG Weather: छत्तीसगढ़ में 3 दिन अतिभारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी
नेशनल हाईवे-45 पर छतौना के पास मरम्मत कार्य जारी, मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह चालू
CG में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में, सुरक्षा से लेकर व्यवस्थाओं तक जोर