जगदलपुर
शुक्रवार की सुबह जगदलपुर से बैलाडीला यात्रियों को लेकर निकली बस डिमरापाल मेडिकल कॉलेज से पहले अशोक लीलैंड के सामने टायर फटने के कारण डिवाइडर में जा टकराई। इस हादसे में यात्री बाल-बाल बचे। यात्रियों को दूसरे बस की मदद से भेजा गया, वहीं बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।
बताया जा है कि कांकेर रोडवेज की बस जगदलपुर से बैलाडीला यात्रियों को लेकर निकली हुई थी। शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे जैसे ही बस मेडिकल कॉलेज डिमरापाल से कुछ दूरी पहले अशोक लीलैंड के पास पहुंची, तभी यात्री बस के सामने का टायर फटने से चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस सड़क के बीचों बीच डिवाइडर में जा टकराई। इस हादसे में बस में बैठे यात्रियों को किसी भी तरह से कोई चोट नहीं आई, साथ ही चालक व परिचालक भी सुरक्षित हैं। यात्रियों को दूसरे बस की मदद से बैलाडीला रवाना किया गया। घटना की जानकारी लगते ही परपा पुलिस मौके पर पहुंच सडक पर जाम लगने से बचाया गया, वहीं बस को क्रेन की मदद से हटाने के बाद रोड को क्लियर किया गया।
ज्ञात हो कि गुरुवार को भी रायपुर से जगदलपुर आ रही एक यात्री बस बालेंगा के पास ट्रक को ओवरटेक करने के साथ ही रफ्तार पूर्वक चलाने के कारण सड़क के बीचों बीच पलट गई थी। इस घटना में भी बस में सवार 25 यात्रियों को किसी भी प्रकार से कोई हानि नहीं पहुंची थी।

More Stories
Electricity Bill Rule: 1 जुलाई से बदलेंगे बिजली बिल के नियम, जेब पर बढ़ेगा बोझ; लेट फीस में मिलेगी राहत
CISF में बड़ा फेरबदल, नागेंद्र नाथ का NCR ट्रांसफर; भिलाई में चंदन झा के DIG बनने की चर्चा तेज
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई