August 13, 2026

एसबीआई की मेन ब्रांच में अलसुबह लगी भीषण आग

भिलाई नगर।

बीएसपी टाउनशिप के सेक्टर-1 में स्थित एसबीआई के मेन ब्रांच में शुक्रवार की अलसुबह आग लग गई। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

भिलाई के सेक्टर-1 स्थित स्टेट बैंक आॅफ इंडिया की मेन ब्रांच में अलसुबह शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लगी। बताया जा रहा है कि बैंक के फस्ट फ्लोर पर स्थित कम्प्यूटर रूम में सबसे पहले आग लगी और फैलने लगी। सूचना मिलते ही भिलाई इस्पात संयंत्र की तीन गाडिय़ां आग पर काबू पाने की कोशिश में सुबह से लगी रहीं। टीम में 20 से अधिक दमकल कर्मी और बैंक के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।