पलक्कड़ (केरल)
लगभग 38 यात्रियों को ले जा रही एक निजी बस बुधवार को पलक्कड़ जिले के श्रीकृष्णपुरम के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। इसकी जानकारी पुलिस ने दी।
उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब आठ बजे हुई थी। बता दें कि बस चेन्नई से आ रही थी और कोझिकोड की ओर जा रही थी तो इसी दौरान दुर्घटना हुई।
उन्होंने बताया कि श्रीकृष्णपुरम के पास सड़क पर एक मोड़ पर वाहन ने नियंत्रण खो दिया और सड़क पर पलट गया। यात्रियों को पुलिस अधिकारियों और क्षेत्र के निवासियों द्वारा बचाया गया। खबर में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
India-UK FTA: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत के लिए राहत, 15 जुलाई से मिलेगा मुक्त व्यापार समझौते का लाभ
Weather Update: 10 हजार KM लंबा बादलों का कारवां बंगाल की खाड़ी की ओर, जल्द झमाझम बारिश के आसार
Supreme Court: ‘वक्त बदल गया है, बच्चों को क्लास में जलील नहीं कर सकते टीचर’, सुनवाई में तीखी बहस