भोपाल
भोपाल जिले के बैरसिया के पास आज सेना के एक हेलीकॉप्टर को कथित तकनीकी खराबी के कारण आपात स्थिति में खेत में सुरक्षित उतार लिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बैरसिया के पास डुंगरिया गांव के खेत में सुबह हेलीकॉप्टर के उतरने की सूचना पर ग्रामीण पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस के जवान भी पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गयी।
सूत्रों ने कहा कि हेलीकॉप्टर में लगभग छह लोग सवार थे और ये सेना से जुड़े हुए हैं। सभी सुरक्षित हैं। बताया गया है कि हेलीकॉप्टर पायलटों के प्रशिक्षण उड़ान पर था। उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी महसूस होने पर उसे एक खेत में उतारा गया। घटना की सूचना सेना के अधिकारियों को भी दे दी गयी है। हेलीकॉप्टर के आसपास पुलिस ने ऐहतियातन अपना सुरक्षा घेरा बना दिया है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
पीएम एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आम जनता की समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए सदैव तत्पर रहें अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि : प्रभारी मंत्री परमार