इंदौर, महू, खरगोन, महेश्वर.
जाम गेट के पास स्कूल बस पलट गई। इस हादसे में 15 बच्चे घायल हो गए। 1 बच्चे का हाथ कट गया। हादसे की शिकार बस इंदौर के नव आदर्श विद्या इंटरनेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल की है। बस में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के बच्चे सवार थे। हादसा होते ही अफरातफरी मच गई थी। आसपास के लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंच गए थे। यह स्थान इंदौर से करीब 30 किलोमीटर दूर है। बताया जाता है कि तीन बसों में करीब सौ बच्चे पिकनिक मनाने के लिए रवाना हुए थे। इनमें से एक बस पलटी है।
मंडलेश्वर थाना अंतर्गत बस पलटी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जाम गेट के मंडलेश्वर थाना अंतर्गत स्कूल बस पलट गई। बताया जाता है कि इस दुर्घअटना में करीब 15 बच्चे घायल हुए हैं। इस हादसे में एक बच्चे का हाथ पूरी तरह कट चुका है। बच्चों व घायलों को महू के मध्यभारत अस्पताल व गेटवेल अस्पताल लाया गया है। कुछ बच्चों को उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है।
शुभम ठाकुर नामक बच्चे का हाथ कटा
बताया गय है कि इस दुर्घटना में शुभम ठाकुर नामक बच्चे का हाथ कटा है। शुभम ठाकुर गेटवेल अस्पताल में भर्ती है। घटना जामगेट से 2 किमी नीचे मंडलेश्वर थाना क्षेत्र में घाट पर हुई है। बस में सवार लोग महेश्वर में पिकनिक मनाने गए थे।
एक बच्चे की अंगुली कटी
ये सब सुबह करीब 8 बजे स्कूल से रवाना हुए थे। दुर्घटना में दसवीं कक्षा के छात्र हेमंत पुत्र रामकरण मंडल 1की अंंगुली कट गई है।यह फोनेक्स टाउनशिप इंदौर का निवासी है।

More Stories
उज्जैन में दौड़ेंगी 100 ई-बसें, 12 रूट पर 2-3 दिन में सेवा शुरू
भोपाल मास्टर प्लान-2047 का ड्राफ्ट तैयार, 45 लाख आबादी के लिए बनेगा नया शहर प्लान
रामप्रसाद विश्वकर्मा की मैकेनिकल वोटिंग मशीन को भोपाल विज्ञान मेले में द्वितीय पुरस्कार