कोरबा
दशहरा पर्व के ठीक बाद चुनावी घमासान पूरे विधानसभा क्षेत्र में शबाब पर होगा। पिछले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने 26 अक्टूबर को नामाकंन दाखिल किया था क्योंकि पार्टी इस दिन को अपना लकी दिन मानती है इसलिए इस बार भी प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल, फूलसिंह राठिया, पुरुषोत्तम कंवर और दुलेश्वरी सिदार एक साथ नामाकंन दाखिल करेंगे। जबकि भाजपा के चारों प्रत्याशी 27 अक्टूबर को नामाकंन दाखिल करेंगे। नामाकंन रैली के बहाने दोनों पार्टी शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में है। घंटाघर चौक से सुभाष चौक होते हुए कोसाबाड़ी तिराहे तक रैली पहुंचेगी जहां से तीन गाडिय़ों को ही कलेक्ट्रेट तक जाने की अनुमति होगी।

More Stories
बस्तर में ‘निवा दुवाड़ ते’ अभियान, ग्रामीणों के द्वार पहुंचकर समस्याएं सुलझा रही पुलिस
विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
फॉरेस्ट-होमगार्ड में नौकरी का झांसा, वर्दी दिखाकर लाखों की ठगी करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार