सुकमा
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सुरक्षा बल के जवान लगातार नक्सल प्रभावित इलाके में सर्चिंग अभियान चला रहे है। ऐसे ही जगरगुंडा इलाके में सर्चिंग पर निकले जवानों ने 5 नक्सलियों तामु भीमा, ओयाम जोगा, अवलाम पांडु, पूनेम सन्नू, तामु आकाश सभी निवासी बेदरे को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विस्फोटक 180 नग लकड़ी से बना नुकीला स्पाइक, 2 नग संबल, चुनाव बहिस्कार का नक्सली पर्चा व साहित्य बरामद हुआ। गिरफ्तार नक्सलियों ने विधानसभा चुनाव के दौरान घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार करने के बाद कार्यवाही उपरांत अपराध कायम कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया है।

More Stories
स्कूली बसों पर प्रशासन की सख्ती, 51 बसों की जांच में 5 में मिलीं खामियां; काटे गए चालान
छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा क्षेत्र में PM-USHA की महा-क्रांति
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सलियाटोली में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण