भरूच
गुजरात के भरूच के नजदीक आज कलेश्वर के जीआईडीसी में एक केमिकल कंपनी में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आग की लपटें और धुएं का गुबार आसमान में आसमान को छूने लगा।
हिमाचल-हरियाणा बॉर्डर पर लगी थी आग
हिमाचल और हरियाणा के बॉर्डर पर खोखरा पंचायत में एक कबाड़खाने में भीषण आग लग गई है। आग इतनी भयानक है कि धुआं पूरे आसमान में छा गया है। आग लगने के बाद कई सिलेंडर फटने की आवाज आई जिससे आसपास के हजारों लोग जमा हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के फायर विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं।

More Stories
ई-रिक्शा विवाद पर सरकार का बड़ा एक्शन, Google Play Store से हटाया गया BAT-BMS App
केतन अग्रवाल मर्डर केस: पुलिस घेरे में सिया गोयल का कथित ‘मिडिल फिंगर’ इशारा, VIDEO वायरल
Himachal Rain: मॉनसून का कहर, 9 लोगों की मौत, 49 सड़कें बंद; बारिश-भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित