रायपुर
छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे का युवक कांग्रेसियों ने विरोध शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के यहां ईडी का छापा पडने पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, विनोद तिवारी नेतृत्व में कार्यकतार्ओं ने घर के बाहर विरोध प्रदर्शन पर बैठ गए हैं।
वहीं भिलाई में सीएम के ओएसडी आशीष वर्मा के घर के बाहर भी समर्थकों और कांग्रेस कार्यकतार्ओं की भीड़ उमड़ी हुई है। ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता ईडी के छापे का विरोध कर रहे और पीएम, ईडी मुदार्बाद के नारे लगा रहे ? बताया जा रहा है कि ईडी के अधिकारियों ने ओएसडी आशीष वर्मा के घर प्रिंटर और फोटोकॉपियर मंगाया है। उनकी संपत्ति और दस्तावेजों की छानबीन कर रहे हैं। इधर ईडी के पुजारी पार्क स्थित दफ्तर की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां भी महादेव आनलाइन सट्टे से जुड़े तीन से चार लोगों को हिरासत में रखा है। दफ्तर की सुरक्षा में बीएसएफ की एक टुकड़ी बुलवाई गई है।

More Stories
कौशल से आत्मनिर्भरता तक: Chandrakanti Nage बनीं मिसाल, ‘नारी शक्ति सम्मान’ से सम्मानित
“मन की बात” में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Steel Authority of India Limited में मैनपॉवर कॉस्ट पर असर, छंटनी की चर्चा तेज; कुल कर्मचारी 117818