रायपुर
छत्तीसगढ़ की फार्मेसी और तकनीकी संस्थाओं में शिक्षा सत्र 2023-24 के तहत प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। फार्मेसी, एमबीए, एमसीए, एमटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 14 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू हुए थे। 21 अगस्त को प्राप्त आवेदनों के अनुसार छात्रों को कालेज आवंटित किए गए।
फार्मेसी में छात्रों रूझान ज्यादा
मैनेजमेंट कोटा को छोड़कर प्रदेश में फार्मेसी की 5,655 सीटें है, जिसमें 4,270 सीटें आवंटित हो चुकी है। यानी लगभग 75 प्रतिशत सीटें प्रथम चरण में ही प्रवेश के लिए छात्रों को आबंटित हो चुकी है। एम फार्मा की 283 सीटों में से 247 आबंटित हो गई है। बी फार्मा और डी फार्मा की 5,372 सीटें है, जिनमें 4,023 सीटें आवंटित हुई है।प्रदेश में फार्मेसी करने में छात्रों रूझान ज्यादा है।
इसी प्रकार एमबीए की 1,421 सीटों में से 610 सीटें आबंटित हुई है। एमटेक की 823 में 109 और एमसीए की 464 सीटों में 272 सीटें आबंटित हो चुकी है। फार्मेसी और तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिए मैनेजमेंट कोटा को छाेड़कर सीटें आवंटित की गई है। आबंटित सीटों में 25 अगस्त तक छात्रों को प्रवेश दिए जाएंगे। इसके बाद खाली सीटों की सूची निकाली जाएगी। 26 अगस्त से दूसरे चरण के तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इंजीनियरिंग में आबंटित सीटों में 69 प्रतिशत छात्रों ने लिया प्रवेश
प्रदेश के इंजीनियरिंग कालेजों में प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। छात्रों को आवंटित सीटों में से 69.04 प्रतिशत छात्रों ने प्रवेश लिया है। मैनेजमेंट कोटा को छोड़कर राज्य में इंजीनियरिंग की 8,574 सीटें है, जिसमें 5,011 सीटें आवंटित हुई थी, आवंटित सीटों में से 3,478 सीटों में छात्रों ने प्रवेश लिया है।

More Stories
Udanti Sitanadi Tiger Reserve में अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, वन विभाग ने 22 लोगों को किया गिरफ्तार
Malhar में 2000 साल पुराना ताम्रपत्र मिला, इतिहास की अनमोल धरोहर उजागर
प्रतिभा, पारदर्शिता और अवसर से ही बनेगा भारत वैश्विक खेल शक्ति, मजबूत खेल व्यवस्था से ही ओलंपिक में सफलता संभव : अरुण साव