महासमुंद
खरोरा नया बस स्टैंड में एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार चाकू रखकर लहराते हुए आने जाने वाले राहगीरों को डरा धमका रहा था। सूचना थाना खरोरा में दी गई। सहायक उप निरीक्षक सुरेश चंद्र यादव पेट्रोलिंग आरक्षक हरिशंकर यादव, आरक्षक ऋषि टंडन के साथ थाना प्रभारी के आदेशानुसार रवाना हुए। ग्राम खरोरा नया बस स्टैण्ड पर आरोपी उत्तम उर्फ पुरुषोत्तम ठाकुर को चाकू रखकर लहराते हुए घुमते हुए घेराबंदी कर पकड़ा।
आरोपी के कब्जे से एक स्टील का धारदार चाकू जब्त किया गया। धारा 15, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी उत्तम उर्फ पुरूषोत्तम ( 19 साल) निवासी भीमखोज संतोषी नगर थाना खल्लारी जिला महासमुंद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय रायपुर रवाना भेजा गया।

More Stories
आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप