सारंगढ़ बिलाईगढ़
कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन में सीईओ प्रज्ञा यादव के नेतृत्व में बरमकेला विकासखंड के कादुलपाली क्लस्टर के गावों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की महिलाओं द्वारा रक्षाबंधन पर्व को केंद्रित कर कई कार्यक्रम किए गए हैं। इनमें मतदाता नारा के साथ में गांव में रैली, रंगोली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रक्षाबंधन मिलन समारोह शामिल है।
रक्षाबंधन मिलन समारोह में बहनों ने भाईयों को मतदान संकल्प की स्वीप राखी बांधी। इन कार्यक्रमों के आयोजन में सभी कैडरों, सरपंच, सचिव, पीआरपी, एसी, एएसएस एवं ग्राम पंचायत कादुल पाली के सभी पंचों सहित ग्रामीणों ने सहयोग प्रदान किया। इसी प्रकार सीईओ योगेश्वरी बर्मन के नेतृत्व में बिलाईगढ़ के सामुदायिक भवन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत रंगोली और स्वीप रक्षाबंधन का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने राखी बांधी।

More Stories
शहरों के सुनियोजित विकास और आधुनिक अधोसंरचना को मिलेगी नई रफ्तार
सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ की धरती पर पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला का आयोजन