भोपाल
मध्यप्रदेश सरकार अब आमजन को सोलर इनर्जी के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित कर रही है। प्रदेश की पहली सोलरसिटी सांची पर चित्र बनाकर और स्लोगन लिखकर आम नागरिक पुरस्कार पा सकेंगे। इसके लिए राज्य सरकार स्लोगन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है।
सौर उर्जा के प्रति लोगों में जागरुकता लाने सोलर सिटी के रुप में सांची को विकसित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जुलाई 2020 में उर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में हाव्हान किया था कि जलवायु परिवर्तन से प्रेरित चुनौतियों से निपटने के लिए सौर उर्जा का उपयोग बढ़ाया जाए।
मध्यप्रदेश ने इसमें पहल करते हुए सांची को प्रदेश की पहली सोलर सिटी बनाया है। आम नागरिक सौर उर्जा के प्रति जागरुक हो और सोलर सिटी के रुप में सांची की इस उपलब्धि को केनवास पर उतार सके इस उद्देश्य से नवीन एवं नवकरणीय उर्जा विभाग द्वारा आम लोगों से आनलाईन चित्रकला प्रतियोगिता में प्रविष्टियां बुलाई गई है। मध्यप्रदेश मॉय गाव के माध्यम से इस प्रतियोगिता में भाग लिया जा सकता है।
सांची सोलर सिटी पर डिजिटल रुप में चित्र तैयार कर प्रस्तुत करना है। इस प्रतियोगिता में सभी उम्र के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। चित्र बनाने के लिए वाटर एवं आॅयल पेंट का उपयोग किया जा सकेगा। जो तीन नागरिक सांची सोलर सिटी के रुप में अपनी श्रेष्ठ परिकल्पनाओं को साकार करेंगे उन्हें पांच-पांच हजार रुपए के पुरस्का प्रदान किए जाएंगे।
अन्य बीस विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार के रुप में उर्जा दक्ष उपकरण प्रदान किएजाएंगे। प्रविष्टि में सभी भारतीय नागरिक शामिल हो सकेंगे। प्रविष्टि सबमिट करते समय सबसे पहले मुख्य विषय का नाम, अपनी प्रविष्टि, प्रतिभागी का नाम, जिले का नाम, पता, ई मेल एड्रेस और मोबाइल नंबर अनिवार्य रुप से भरना है।

More Stories
इमिलिया पंचायत जांच पर उठे सवाल: शिकायतकर्ता को दरकिनार कर तैयार हुई रिपोर्ट?
Cancelled Train List: अजमेर रेल मंडल में ट्रैक दोहरीकरण का काम जारी, 12 ट्रेनें निरस्त; कई का बदला रूट
MP RTO Case: 52 किलो सोना और 100 करोड़ की संपत्ति मामले में पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा पर जल्द पेश होगी चार्जशीट