रायपुर
जब प्रत्याशी के लिए कार्यकर्ता मोर्चा संभाल ले तो प्रत्याशी की आधी जीत वैसे ही पूरी हो जाती है। चुनाव में ऐसा माहौल उस प्रत्याशी के लिए दिखता है जो कार्यकतार्ओं को स्वीकार हो। ये नजारा दिख रहा है रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के लिए। हर वार्ड हर मोहल्ले में कार्यकर्ता स्वंय बैठकर आयोजित कर प्रत्याशी को प्रचार के लिए बुला रहे हंै। शनिवार को भी कई जगहों पर रायपुर उत्तर विधानसभा में ऐसी बैठकें हुई। बैठक में शामिल सैकड़ों समर्थकों और भाजपा कार्यकतार्ओं ने आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ कदम से कदम और कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया।
बात की जाए रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की तो यहां भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा को जिताने के लिए माहौल बनाने में उनके समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता दिन-रात एक कर रहे हैं। दौरा और जनसंपर्क जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पुरंदर मिश्रा स्वयं भी घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और बहुमत के साथ यह चुनाव जिताने की अपील कर रहे हैं। अपने पक्ष में मजबूत माहौल तैयार करने के लिए पुरंदर मिश्रा खाली हाथ नहीं बल्कि ठोस आधार के साथ निकल रहे हैं, जिसमें क्षेत्र का विकास करने के साथ ही सबसे बड़ा मुद्दा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में नशामुक्ति और कानून-व्यवस्था में सुधार करना है। संभवत: यह मुद्दों का भी प्रभाव है कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र में हर दिन सैकड़ों की तादाद में लोग मिश्रा के मुद्दों का समर्थन कर रहे हैं और चुनाव में बहुमत के साथ उन्हें विजयी बनाने का विश्वास दिला रहे हैं।
इसी तरह शहर के वार्डों से मुहल्लों तक बैठकों का दौर जारी है। जनसंपर्क अभियान के दौरान रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर ने शनिवार को शंकर नगर मंडल अंतर्गत गुरु गोविंद सिंह वार्ड पंडरी के जगन्नाथ नगर में जनसंवाद किया। कार्यकतार्ओं से मुलाकात की। जगन्नाथ नगर में हुई बैठक में पुरंदर मिश्रा ने कहा, रायपुर उत्तर की जनता अब भली-भांति यह समझ चुकी है कांग्रेस की सरकार धोखेबाज सरकार निकली। इसीलिए लोगों ने 5 साल तक छत्तीसगढ़ की दुर्गति करने वाली कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकने और एक बार फिर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। उत्तर विधानसभा की जनता एक ही पुकार कर रही है कि उन्हें कांग्रेस से आजादी चाहिए। इसके लिए सभी आगे आकर आने वाले 17 नवंबर को मतदान करें और भाजपा को जीता कर एक ईमानदार- जनहितैषी सरकार बनाएं।

More Stories
खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: एक्सपायरी सामान जब्त, कैंटीन और दुकानों में मिलीं गंभीर खामियां
CM साय की बड़ी सौगात: सुदूर कोरवा इलाकों में पहुंचेगा साफ पानी, 113 हैंडपंप-बोरवेल की तैयारी
जंगल से निकला माओवादियों का खजाना: सर्चिंग में 7 करोड़ कैश और 8 किलो सोना बरामद