रायपुर
संसद के विशेष सत्र के दौरान लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित हो गया। इसी बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला आरक्षण बिल को लेकर बयान दिया है। महिला आरक्षण बिल के मुददे पर सीएम बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए धोखेबाज कहा है।
मीडिया से बातचीत में कहा, वे धोखेबाज हैं। जो महिला आरक्षण बिल लाया गया है, उसका कांग्रेस ने समर्थन किया है, लेकिन इसे जनगणना और परिसीमन होने के बाद लागू किया जाएगा। इसमें कई साल लगेंगे। श्रमती सोनिया गांधी ने साफ कहा है कि इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। लेकिन हमें ऐसा होता नहीं दिख रहा है। इसे 2024 के चुनाव में लागू किया जाना चाहिए।

More Stories
CG में बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रदर्शन, ‘5 दिवसीय बैंक सप्ताह’ लागू करने की मांग
छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
श्यामगिरी में शहीद पूर्व विधायक स्व. भीमा मंडावी को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने दी श्रद्धांजलि