नईदिल्ली
ब्रह्म शक्ति अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी के दौरान महिला की मौत हो गई। इसे लेकर स्वजन ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। डिलीवरी के दौरान बच्ची पैदा हुई है।
स्वजन ने किया सड़क जाम
गुस्साए स्वजन न्याय की मांग को लेकर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाए।गुस्साए परिजनों ने कंझावला रोड जाम कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
करीब आधा धंटे से रास्ता बंद है और कोई पुलिसकर्मी या अधिकारी प्रदर्शनकारियों से मिलने या रास्ता खुलवाने नहीं पहुंचा है।

More Stories
पर्यटकों के स्वागत के लिये तैयार कूनो नेशनल पार्क कूनो फारेस्ट रिट्रीट ने विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ तैयार की टेंट सिटी
मप्र स्थापना दिवस-सत्तर का मध्यप्रदेश और सात मंजिलें !
ब्रिटिश किंग Charles ने अपने भाई से राजकुमार की उपाधि छीनी