कूनो फारेस्ट रिट्रीट में 25 टेंट हाउस बनाये गये हैं जो किसी फाईव स्टार होटल के कमरों से कम नहीं है। इसके साथ ही टेंट सिटी में एडवेंचर के लिये जीप, एयरगन शूटिंग, आर्चरी शूटिंग व अन्य कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटी करने को मिलती है। टेंट सिटी में क्लब हाउस बनाया गया है जहां पर पर्यटक टेबल टेनिस, ऊनो, शतरंज, कैरम बोर्ड जैसे इनडोर खेलों का आनंद उठा सकते हैं।
म.प्र. के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में चीता रिट्रीट फेस्टिवल 2025 मप्र पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित किया गया है, जिसमें पर्यटकों के लिये कूनो फारेस्ट रिट्रीट द्वारा विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ टेंट सिटी का निर्माण किया गया है, जिसमें पर्यटक 3 दिन तक रहकर इस फेस्टिवल का आनंद उठा सकते हैं। कूनो फारेस्ट रिट्रीट में 25 टेंट हाउस बनाये गये हैं जो किसी फाईव स्टार होटल के कमरों से कम नहीं है। इसके साथ ही टेंट सिटी में एडवेंचर के लिये जीप, एयरगन शूटिंग, आर्चरी शूटिंग व अन्य कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटी करने को मिलती है। टेंट सिटी में क्लब हाउस बनाया गया है जहां पर पर्यटक टेबल टेनिस, ऊनो, शतरंज, कैरम बोर्ड जैसे इनडोर खेलों का आनंद उठा सकते हैं।
कूनो फारेस्ट रिट्रीट के प्रबंधक सौरभ सेनगुप्ता ने बताया कि पर्यटकों के लिये 2 तरह के पैकेज बनाए गए हैं जिसमें दो दिन व एक रात का पैकेज है जिसमें पर्यटक दोपहर 1 बजे प्रवेश कर सकते हैं। इसके बाद दोपहर के भोजन करने के पश्चात दोपहर 2.30 से शाम 6.30 तक जंगल सफारी का भ्रमण कराया जाता है जिसमें कूनो नेशनल पार्क में वाईल्ड लाईफ का पर्यटक आनंद ले सकते हैं, जिसमें चीता, तेंदुआ, हिरण, भेड़िये, लकड़बग्घे सहित कई तरह के वन्य प्राणी देखने को मिलते हैं। शाम को 7.30 बजे से रात्रि भोजन के बाद 8.30 पर्यटकों के लिये स्टारगेजिंग की व्यवस्था है। रात्रि 10 बजे स्टोरी रेलिंग सेशन होता है जिसमें चीतों व अन्य वन्य प्राणियों की जानकारी प्रदान की जाती है। दूसरे दिन सुबह 6.30 बजे योगा कराया जाता है। उसके बाद नाश्ता करके पर्यटक प्रस्थान कर सकते हैं।
दूसरे पैकेज 2 रात 3 दिन में पहले दिन के घूमने की वैसी ही व्यवस्था होती है जैसी दो दिन के पैकेज में है। दूसरे दिन दोबारा सुबह 7.30 बजे 11.30 बजे एक बार फिर जंगल सफारी के रोमांचसे पर्यटकों को रूबरू कराया जाता है। दोपहर भोजन के बाद शाम 4 बजे देव खो पर्यटन स्थल का भ्रमण कराया जाता है। देव खो पर्यटन स्थल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिये अत्यंत विख्यात है, जहां पहाड़ों के ऊपर से झरना बहता है जो नीचे भगवान शिव के ऊपर हर क्षण अभिषेक करता है। भगवान महादेव का अभिषेक करता हुआ पहाड़ों से गिरता झरना देखने में बेहद मनोरम और अद्वितीय लगता है। इसके साथ ही देव खो में बजरंगबली हनुमान भगवान की मनमोहक प्रतिमा भी अत्यंत आकर्षक प्रतीत होती है।
रात में पुनः स्टारी गेजिंग और स्टोर टेलिंग सेशन पर्यटकों के लिये आयोजित किया जाता है। तीसरे दिन सुबह को योग सेशन आयोजित होता है। उसके पश्चात सुबह के नाश्ते के बाद पर्यटक विदा लेते हैं।
जगल सफारी का अद्भुत रोमांच
वर्ष 2023 में नामीबिया से चीतों को कूनो नेशनल पार्क लाया गया था जिसके बाद पर्यटक कूनो नेशनल पार्क आने के लिये काफी रोमांचित थे। मप्र पर्यटन विभाग द्वारा भी इसके लिये सकारात्मक प्रयास किये जा रहे हैं जिसके अंतर्गत फेस्टिवल आयोजित कर पर्यटकों को यहां आने के लिये लुभाया जा रहा है।
कूनो फारेस्ट रिट्रीट में विश्वस्तरीय सुविधाएं
कूनो फारेस्ट रिट्रीट द्वारा बनाई गई टेंट सिटी में विश्वस्तरीय सुविधाएं दी है। यहां का स्टाफ बेहद सहयोगात्मक और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका को निभा रहा है। कूनो फारेस्ट रिट्रीट के प्रबंधक सौरभ सेनगुप्ता ने बताया कि पिछले अक्टूबर की तुलना में इस वर्ष ढाई गुना ज्यादा पर्यटक इस बार आए हंै और अभी भी आने वाले महीनों में उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक आएंगे और वाईल्ड लाईक का आनंद लेगे।
क्यों आए कूनो नेशनल पार्क
अगर आप वाईल्ड लाईफ प्रेमी है तो आपको एक बार कूनो नेशनल पार्क जरूर आना चाहिये यहां आने से न केवल आप वाईल्ड लाईफ को नजदीक से देखते हैं बल्कि प्रकृति की सुंदरता को भी करीब से अनुभव करते हैं। शहरों की चकाचौंध से दूर तीन दिन के लिये यहां प्रवास करना स्वर्ग में प्रवास करने के समान है। कूनो नेशनल पार्क न सिर्फ प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है बल्कि यहां पर प्रकृति से निकटता का भी अहसास होता है।
जगदीश ज्ञानचंदानी

More Stories
मप्र स्थापना दिवस-सत्तर का मध्यप्रदेश और सात मंजिलें !
ब्रिटिश किंग Charles ने अपने भाई से राजकुमार की उपाधि छीनी
लालू परिवार में सियासी विरासत का संघर्ष और बहुदलीय परिवारवाद…!