भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में राज्य स्तरीय वन्य-प्राणी सप्ताह का समापन समारोह 7 अक्टूबर को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-जू-भोपाल की विहार वीथिका में होगा। इस अवसर पर प्रमुख सचिव वन बी.एस. कंसोटिया, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन, वन्य-प्राणी और प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन्य-प्राणी प्रमुख उपस्थित रहेंगे।
समापन समारोह कार्यक्रम
समापन समारोह में सुबह 11 बजे अतिथियों का आगमन, 11:30 से 11:32 बजे तक माननीय मुख्य अतिथि का आगमन एवं राष्ट्रगान, 11:32 से 11:36 बजे तक अतिथियों का स्वागत, 11:36 से 11:38 बजे तक शपथ ग्रहण, 11:38 से 11:45 बजे तक प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य-प्राणी) का उद्बोधन, 11:45 से 11:46 बजे तक अध्यक्ष स्टेट वेलफेयर एक्शन प्लान सुहास कुमार का सम्मान, 11:46 से 11:47 बजे तक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की कॉफी टेबल बुक का विमोचन, 11:47 से 11:48 बजे तक वन विहार की बटरफ्लाई बुक का विमोचन, 11:48 से दोपहर 12:17 तक पुरस्कार वितरण, दोपहर 12:17 से 12:27 बजे तक महामहिम का उद्बोधन, 12:27 से 12:29 बजे तक आभार प्रदर्शन, 12:29 से 12:3 बजे तक राष्ट्रगान होगा।

More Stories
सबसे पहले मध्यप्रदेश हुआ नक्सलमुक्त, प्रधानमंत्री मोदी ने की प्रशंसा – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
देवकीनंदन ठाकुर ने विवाह परंपराओं पर उठाए सवाल, मंदिरों के लिए सनातन बोर्ड की मांग
बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति