कांकेर
सिटी कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत शहर से सटे ग्राम सिंगारभाट बस्ती में एक वन्य प्राणी तेंदुआ की मौत दीवार और जाली के बीच फंसकर हो गई है। वन्य प्राणी तेंदुए बीती रात में शिकार के लिए निकला था, लेकिन दीवार और जाली के बीच फंस गया, तेंदुआ बाहर निकलने के प्रयास में स्वयं को घायल कर लिया था, जिससे तेंदुआ की मौत हो गई। इसकी सूचना पर मौके पर पंहुची वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को बाहर निकालकर वन विभाग के रेस्ट हाउस लाया गया, जहां वन्य प्राणी अधिनियम के तहत कार्यवाही के उपरांत उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और इतिहास की झांकी
इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन
दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई और विधिक सहायता पर जोर