वॉशिंगटन
अमेरिका के बाइडन प्रशासन ने सोमवार को 2008 में हुए मुंबई हमले याद करते हुए कहा कि आज भी उस दिन की भयानक कल्पना जिंदा है। विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि उस आतंकी हमले की यादें अब भी ताजा हैं। वे भारत में और अमेरिका में जीवंत हैं। उन्होंने कहा, हम लगातार इस हमले के दोषियों की जवाबदेही पर जोर दे रहे हैं।
नेड प्राइस ने कहा, हम आज भी उस रक्तपात को याद करते हैं। यह हमला व्यक्तिगत आतंकियों का नहीं था बल्कि इसके पीछे कई आतंकी संगठनों का हाथ था जिन्होंने हमले में तरह-तरह से मदद की थी। उनको जवाबदेह ठहराना जरूरी है। बता दें कि 26/11 को हुए आतंकी हमले में 166 लोग मारे गए थे और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इसमें कई विदेशी नागरिक भी शामिल थे।
बता दें कि मुंबई हमले में अमेरिका के भी कई आतंकी मारे गए थे। पाकिस्तान के 10 आतंकी मुंबई के होटल ताज में घुस गए थे और लोगों को बंधक बना लिया था। इस हमले के बाद एक ही आतंकी को जिंदा पकड़ा गया था जिसका नाम अजमल कसाब था। चार साल के बाद 2012 में उसे फांसी दी गई थी। बता दें कि हाल ही में ताज होटल में ही यूएनएससी के प्रतिनिधियों की बैठक हुई थी जिसमें हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भी दी गई थी। इस तरह के हमले और उनके पीछे शामिल संगठनों की निंदा की गई थी।

More Stories
अमेरिका में जन्म लेते ही नागरिकता मिलेगी या नहीं? ट्रंप की कोशिश को कोर्ट से फिर झटका
नेपाल आपदा: 600 विदेशी नागरिक अब भी लापता, 1,222 शव बरामद; सर्च ऑपरेशन जारी
Pattaya में 5000 US सैनिकों को मिलेगा आराम, लेकिन इन कामों पर लगी रोक; जानें पूरी लिस्ट