जयपुर
राजस्थान में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे इस बार 4 मार्च को अपना जन्मदिन मनाएंगी। वसुंधरा राजे अपने विरोधियों के गढ़ में ही हुंकार भरेंगी। चूरू जिले सालासार बालाजी में जनसभा को आयोजना होगा। राजे के वफादार माने जाने वाले विधायक और पूर्व विधायक भीड़ जुटाने के लिए जनसंपर्क कर रहे हैं। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने राजे के जन्मदिन पर भीड़ जुटाने के लिए दौसा और करौली का दौरा किया। बता दें राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है, लेकिन इन सबके बीच प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का जन्मदिन चर्चा में है। इस बार 8 मार्च के बजाए 4 मार्च को जन्मदिन मनाने की तैयारी की है। वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर होने वाले सियासी शक्ति प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया निशाने पर हो सकते हैं।
वसुंधरा राजे को सीएम बनाने की मांग
बता दें राजस्थान में सीएम फेस घोषित करने की मांग लगातार उठती रही है। वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री चेहरा बनाया जाने की मांग ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। वसुंधरा समर्थक पूर्व विधायक बाबू लाल ने एक बार फिर मांग उठाई है। राजे समर्थकों का कहना है कि कांग्रेस को सिर्फ राजे ही ही हरा सकती है। हालांकि, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का कहना है कि पीएम मोदी के चेहरे और कमल के निशान पर ही चुनाव चिन्ह लड़ा जाएगा। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी पीएम मोदी के चेहरे पर ही विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कहते रहे हैं।
पिछली बार लिया था निशाने पर
उल्लेखनीय है कि पूर्व वसुंधरा राजे का जन्मदिन 8 मार्च को होता है। इस बार 8 मार्च को होली होने के वजह से उनके जन्मदिन के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। वसुंधरा राजे चूरू जिले के सालासर धाम पूजा अर्चना कर अपना जन्मदिन मनाएंगी। साथ ही एक जनसभा को संबोधित करेंगी। राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने है। बीजेपी ने इस बार सीएम का चेहरा घोषित नहीं किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि राजे अपने जन्मदिन के बहाने शक्ति प्रदर्शन कर केंद्रीय नेतृत्व को दिखाने की कोशिश करेंगी किउन्हें नजरअंदाज करके सत्ता हासिल करना संभव नहीं है। वसुंधरा राजे ने पिछली बार भी अपने जन्मदिन पर शक्ति प्रदर्शन किया था। शायरी के जरिए विरोधियों को निशाने पर ले लिया।

More Stories
Modi Cabinet Reshuffle: मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, वैष्णव का प्रमोशन और गडकरी के विभाग में बदलाव की अटकलें
Rahul Gandhi Indore Visit: अब 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी, बारिश के चलते बदली कार्यक्रम की तारीख
राहुल गांधी पर अड़ी कांग्रेस, विजय के PM दावे से बढ़ी गठबंधन में तकरार